उत्तराखंड
Uttarakhand News: आयोग ने पेपर कराने वाली कंपनी को भेजा नोटिस, मांगा जवाब…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला सुर्खियों में है। मामले में लगातार कई बड़ी कार्रवाई हो रही है। सचिव बडोनी को निलंबित कर दिया है। वहीं अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर आयोजित कराने वाली आरएमएस टैक्नो सेल्यूशन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूकेएसएसएससी के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने पेपर आयोजित कराने वाली आरएमएस टैक्नो सेल्यूशन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगते हुये एक सप्ताह में जवाब न देने की स्थिति में कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी है।
बताया जा रहा है कि सचिव की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि आपकी कंपनी की बडी मिलीभगत साफ तौर पर उजागर हुई है और कई गिरफ्तारीयाँ भी हुई है। समय समय पर कंपनी दारा क्या कार्रवाई पारदर्शिता के लिये की गई ये भी बताए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


