उत्तराखंड
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में 45 दिवसीय “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 से आगामी 45 दिनों तक प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। बड़ी न्याय पंचायतों में आवश्यकता अनुसार एक से अधिक शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और ग्रामीणों को 3 से 4 दिन पूर्व सूचना दी जाए। शिविरों के बाद अधिकारियों द्वारा आसपास के गांवों का भ्रमण कर पात्र लोगों से आवेदन भरवाए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह आयोजित किसी एक शिविर में जिलाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जबकि अन्य शिविरों में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों की संतुष्टि सरकार की प्राथमिकता है। शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी, सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…

















Subscribe Our channel



