देश
भारत की टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत, 27 गेंद में ही लक्ष्य किया हासिल
भारतीय टीम ने जीत के साथ एशिया कप 2025 का आगाज किया है। यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टीम इंडिया को एकतरफा जीत मिली। पहले खेलते हुए यूएई की पारी सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई। यह भारत के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है। जवाब में भारतीय टीम ने पांचवें ओवर में ही मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। 93 गेंद रहते भारत ने मैच जीत लिया। टी20 इंटरनेशनल में गेंद रहते भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इसी मैदान पर टीम इंडिया ने 2021 में स्कॉटलैंड को 81 गेंद रहते मात दी थी।
टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए यूएई ने अच्छी शुरुआत की। उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलिंग का डटकर सामना किया। एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 47 रन था। यहां से बल्लेबाज एक के बाद एक करके आउट होने लगे। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर टीम की कमर तोड़ दी। आखिरी 10 रन बाने में यूएई के 8 बल्लेबाज आउट हो गए और टीम की पारी 57 रनों पर सिमट गई।
भारतीय टीम ने आते ही यूएई पर अटैक कर दिया। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का मारा। इस ओवर में 10 रन बने। दूसरे ओवर में अभिषेक और गिल की जोड़ी ने 15 रन बनाए। तीसरे ओवर में ध्रुव पाराशर ने 13 रन खर्च किए। चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। हालांकि सूर्या ने आते ही छक्का जड़ दिया। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर शुभमन गिल ने मैच फिनिश कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…

















Subscribe Our channel






