घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन… - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…

टिहरी गढ़वाल

घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…

घनसाली। घनसाली की राजनीति में शनिवार को उस समय नया सियासी संदेश देखने को मिला, जब घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय विधायक शक्तिलाल शाह की मौजूदगी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक प्रभाव और विधायक शाह के नेतृत्व के प्रति बढ़ते समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला प्रभारी अनिल गोयल, विधायक शक्तिलाल शाह, समाजसेवी दर्शन लाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, पूर्व प्रमुख बसुमती घनाता, घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, चमियाला नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सजवाण समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संदीप आर्य का भाजपा में स्वागत किया गया।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो संदीप आर्य का भाजपा में शामिल होना केवल एक व्यक्ति के दल बदलने तक सीमित घटनाक्रम नहीं है, बल्कि घनसाली क्षेत्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी माना जा सकता है। विधायक शक्तिलाल शाह की सक्रिय मौजूदगी में हुआ यह जुड़ाव स्थानीय स्तर पर संगठन और नेतृत्व के बीच मजबूत होती कड़ी को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भी आयोजन को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

संदीप आर्य ने भाजपा नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने की बात कही। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भाजपा में शामिल होने को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in टिहरी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
Share via
Copy link