उत्तराखंड
जोगीवाला में सुबह सड़क पर गिरा पेड़, सूचना के बाद हटाया गया…
देहरादून: राजधानी दून में लगातार बारिश होने से सड़कों पर भारी जल भराव से लोग परेशान रहे वहीं जोगीवाला रेलवे फाटक से पास सुबह एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान को वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा हो सकता था।
वाक्या सुबह साढ़े छह बजे का है। जोगीवाला चौक से बद्रीपुर चौक तक सुबह मार्निंग वाॅक, स्कूल वैन-बसों की अत्यधिक आवाजाही रहती है। मार्निंग वाॅक पर निकले आर.के.पुरम निवासी प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने बताया कि जब वे सवा छह बजे वाॅक के लिए निकले तो सबकुछ ठीक-ठाक था। लौटते हुए देखा कि एक बहुत विशाल पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा पड़ा है, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूली बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाये। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई बाद में इसे हटा दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


