पुरोला पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

पुरोला पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया…

उत्तराखंड

पुरोला पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया…

पुरोला पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को विकासनगर जबकि दो अन्य आरोपियों को डाकपत्थर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 15 जून को अपने ननिहाल नौगांव में लगे मेले से छात्रा गायब हो गई थी, देर रात तक जब छात्रा वापस नानी के घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह तक भी छात्रा के मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं हो पाया तो फिर पुरोला पुलिस को मामले की शिकायत की गई।

पुरोला पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, इस पर छात्रा की लोकेशन विकासनगर मिली। इसके बाद मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खजान सिंह चौहान एवं एसओजी की टीम विकासनगर रवाना हुई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर महिला अनन्या चौहान पुत्री सोनू निवासी डांडा कृतिनगर टिहरी गढ़वाल और हिमांशु पुत्र बिक्रम सिंह निवासी केमाल चंबा टिहरी गढ़वाल के कब्जे से छात्रा को बरामद किया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बिक्रम सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ग्राम कटवा चकराता और सूरज कुमार पुत्र धर्मदास ग्राम कचटा कालसी को डाकपत्थर से गिरफ्तार किया चारों आरोपियों को थाना पुरोला लाया गया है। चारों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए उतरकाशी अस्पताल भेज दिया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link