उत्तराखंड
नगर निगम रिकॉर्ड रूम से चोरी हुई फाइलों के मामले में जल्द खुलासा करने की मांग…
देहरादून। नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से चोरी हुई फाइलों के मामले में कांग्रेस ने नगर आयुक्त से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि मिलीभगत के चलते फाइलें चोरी हुई है। करोड़ों कक खेल माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी फाइलें चोरी में लिप्त लोग पकड़ में नहीं आए पाए हैं। इस मामले से नगर निगम की छवि खराब हुई है। इस तरह से फाइलें चोरी होने पूरे नगर निगम पर एक सवालिया निशान लगता है।
कांग्रेस पूछना चाहती है कि आखिर किस की शह पर करोडों की जमीनों की फाईले चोरी हुई। बता दे कि कुछ माह पहले भू-माफियाओं द्वारा नगर-निगम की भूमि पर अपने नाम पर टैक्स कटवा लिया गया था। वहां भी मिलीभगत थी। कांग्रेस की मांग है जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


