पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, अभी-अभी सड़क से नीचे गिरी कार, तीन लोग थे सवार…
श्रीनगर: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी गढ़वाल से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां श्रीनगर में शहर से पांच किलोमीटर दूर डैम कॉलोनी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पतला में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीनगर के ही रहने वाले तीन लोग घूमने जा रहे थे। तभी उनकी कार सड़क से 25 मीटर नीचे जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान बासु निवासी गुरुद्वारा रोड श्रीनगर, जानी धारीवाल मैनेजर साकुम्बरी मोटर्स और ड्राइवर के रूप में हुई है। तीनों घायलों का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक का ध्यान भटकने के कारण ये हादसा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

