उत्तराखंड
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
देहरादून। शुक्रवार की सुबह का नज़ारा कुछ अलग था—न कोई औपचारिक बैठक, न फाइलों का ढेर। जिलाधिकारी सविन बंसल आज खेतों की मिट्टी में थे, हाथ में दरांती, और साथ थे गांव के किसान। तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडिया ग्रांट में डीएम खुद धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करने पहुंचे तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
डीएम सविन बंसल ने खेत में उतरकर न केवल निरीक्षण किया बल्कि कृषकों संग खुद फसल की कटाई भी की। दरांती चलाते डीएम का यह रूप देख किसानों ने कहा – “साहब, अब तो आप हमारे जैसे हो गए!”
43.30 वर्ग मीटर के खेत में प्रयोग के दौरान 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक द्वारा GCES और CCE एग्री ऐप के माध्यम से किया गया। खेत से ही उत्पादन के आंकड़े सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए, जिनका उपयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किया जाएगा।
डीएम ने मौके पर किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और कहा –
> किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और जब तक हम उनके खेतों में जाकर उनकी मेहनत महसूस नहीं करेंगे, तब तक असली समझ अधूरी है।
फसल की सुनहरी बालियों के बीच मिट्टी में सने जिलाधिकारी का यह रूप हर किसी को भा गया। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर गांव के बुजुर्ग किसान तक, सभी ने कहा—
“ऐसा डीएम पहले कभी नहीं देखा!”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

















Subscribe Our channel



