उत्तराखंड
ऋषिकेश से मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड चोरी करनी वाली महिला बाइक सहित गिरफ्तार…

ऋषिकेश : थाना मुनिकीरेती में ब्रह्मानंद भट्ट निवासी ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की शाम करीब छह बजे लक्ष्मण झूला रोड आनंद धाम आश्रम के पास से उसकी मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड चोरी हो गई है। वह गलती से मोटरसाइकिल पर ही चाबी छूट गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार की शाम हिल बाईपास मार्ग तपोवन पर एक महिला को रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के साथ रोक कर जब जांच की गई तो यह मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इस मामले में कैंडी, निवासी 20 बाडेज, 60 ए सेंट माइकल चर्च, अंजुना गोवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह महिला शातिर किस्म की है। पुलिस ने बताया कि वे गोवा पुलिस से संपर्क करके इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी ले रहे हैं। महिला के खिफाल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




