उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें रिपोर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में अभी-अभी मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जाता हुआ मानसून एक बार फिर राज्य में भारी बारिश करके जाएगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है । इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


