उत्तराखंड
Uttarakhand News: 10 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे इस धाम के कपाट, अब तक पहुंचे इतने लाख तीर्थयात्री…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित सिखों के बड़े धाम के कपाट बंद होने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप हेमकुंड साहिब के दर्शन का प्लान बना रहे है तो कपाट बंद होने की तारीख के अनुसार ही प्लान करें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के न्यासी मंडल ने निर्णय लिया है कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। कहा गया कि दस अक्तूबर तक यात्रा चलेगी इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं। ट्रस्ट उपाध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि वे बंद होने की तारीख को ध्यान में रखें और उसी के अनुसार श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाएं।
बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। उत्तराखंड के चमोली जनपद में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु यात्रा पर आते हैं। इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेक चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




