उत्तराखंड
Uttarakhand News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाते हुए दिए ये निर्देश..
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हाईकोर्ट में सरकार से जुड़े मामलो में कमजोर पैरवी पर नाराजगी जताते हुए दो उप महाधिवक्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि शासन की ओर से जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार ने उप महाधिवक्ता शेर सिंह अधिकारी, उप महाधिवक्ता अमित भट्ट और ब्रीफ होल्डर सिद्धार्थ बिष्ट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि कई फौजदारी मामलों से संबंधित रिट याचिकाएं / जमानत प्रार्थना पत्रों इत्यादि में राज्य की तरफ से प्रभावी पैरवी नहीं किए जाने के संबंध में घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है।
बताया जा रहा है कि शासकीय अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है कि जिन फौजदारी मामलों में पुलिस / राजस्व पुलिस को पक्षकार बनाया जाता है, ऐसे प्रत्येक मामलें में शासकीय अधिवक्ता अपर मुख्य सचिव, गृह / सचिव गृह एवं पुलिस अधीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ई-मेल / फैक्स से सूचित करेंगें तथा इस संबंध में एक रजिस्टर (पंजिका) कार्यालय शासकीय अधिवक्ता में पोषित की जाएगी जिन मामलों में दिन प्रतिदिन प्रविष्टि की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



