उत्तराखंड
Uttarakhand News: ऋषिकेश में सेना के जवान ने गंगा में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी…
ऋषिकेश, कौडियाला में सेना के जवान ने गंगा में छलांग लगा दी, सूचना पाकर एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दिनाँक 03 जनवरी 2023 की देर रात्रि SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने कौडियाला में गंगा नदी में छलांग लगा दी है जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा रात्रि घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की गई, परन्तु अंधेरा अधिक होने के कारण उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः से ही SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल से आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।
उक्त युवक राहुल लखेरा पुत्र स्वर्गीय रामचंद लखेरा उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी गैरसैंण, जनपद चमोली जो आर्मी में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड था। उक्त युवक को उसके ममेरे भाई द्वारा ऋषिकेश से चमोली ले जाया जा रहा था, परन्तु रास्ते मे युवक द्वारा बाथरूम के बहाने से गाड़ी से उतरकर नदी में छलांग लगा दी गयी है। SDRF का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



