उत्तरकाशी
Breaking: उत्तराखंड में यहां युवक को गुलदार ने बनाया निवाला, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी में एक युवक को गुलदार ने शिकार बना लिया। घटना डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव की है। बताया जा रहा है कि मजदूरी कर युवक घर लौट रहा था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। जवान बेटे की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार की शाम मगन लाल को घर लौटने में देर हो गई और स्वजनों ने सोचा कि काम में देर हो गई होगी तो शायद ब्रह्मखाल में रुक गया होगा। जब रविवार सुबह गांव के लोग ब्रमखाल गए तो रास्ते में मगन का शव देखा। यमनोत्री हाइवे से गांव आने वाले रास्ते में मगन का शव मिला है, मृतक के गले में गुलदार के दांतों के निशान हैं। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिवार को दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



