उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस परीक्षा की डेट जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम, पढ़ें…
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसके तहत ये परीक्षाएं अब 25 अप्रैल से शुरू होगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का लोक सेवा आयोग में सत्यापन होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल को देहरादून और बागेश्वर, 26 को पौड़ी गढ़वाल, 27 को नैनीताल और चंपावत, 28 को उत्तरकाशी–रुद्रप्रयाग, 2 मई को चमोली व अल्मोड़ा, 3 मई को पिथौरागढ़ व टिहरी, 4 मई को उधम सिंह नगर और 5 मई को हरिद्वार में संपन्न होगी। जनपदवार परीक्षा से 1 दिन पहले दो सत्र में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
गौरतलब है कि आयोग ने 12 फरवरी 2023 को पटवारी–लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। जिसके बाद आयोग ने 6 अप्रैल को इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया था। अब पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा की डेटशीट जारी की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


