रुद्रप्रयाग
Election Update: उत्तराखंड में यहां कल होने वाले मतदान स्थगित, ये आदेश हुआ जारी…
उत्तराखंड में हरिद्वार का चुनाव खत्म ही हुआ था कि एक बार फिर प्रदेश में चुनावी माहौल है। रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से आदेश जारी किए गए है। आदेश में लिखा है कि कल , 20 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाला मतदान / मतगणना अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है । अब अध्यक्ष पद के लिए 28 अक्टूबर को मतगणना / मतदान संपन्न होगा ।
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात की है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चैधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी मौजूद थे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




