उत्तराखंड
छूट न जाए: भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी में ऑफिसर के पदों पर भर्ती का मौका, 10 जनवरी है आवेदन की लास्ट डेट…
देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी में ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। देहरादून सहित ये भर्ती कई राज्यों में की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी हर डिटेल्स…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने (UPSC CDS Vacancy 2022-23) 341 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के 100 पद
भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला-पाठ्यक्रम के 22 पद , वायु सेना अकादमी हैदराबाद के 32 पद,
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई (मद्रास) के 170 पद औक अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई (मद्रास) के 17 पद पदों पर निकली है।
IMA के लिए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। भारतीय नौसेना अकादमी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। भारतीय वायु सेना अकादमी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री (10 + 2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 21 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जनवरी 2023 है। इसके अलावा उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर डिटेल्स ले सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



