उत्तराखंड
गैरसैण विधानसभा घेराव में जोशीमठ रहेगा प्रमुख मुद्दा: मोहित उनियाल…

ऋषिकेश। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल व उनके साथियों ने जोशीमठ बचाने की मांग को लेकर जोशीमठ से देहरादून की पदयात्रा पर निकले युवाओं से ढालवाला पहुंचने पर मुलाकात की।
रितिक राणा, आयुष डिमरी, अमन बोठियाल, कुनाल सिंह, अभय राणा, मयंक भुजवाण, अभिनीत सिमराक, रितिक हिन्दवाल, सचिन रावत व तुषार धीमान द्वारा पद यात्रा की जा रही है। उनियाल ने कहा की पदयात्रा में निकले युवा प्रेरणास्रोत्र हैं। गढ़वाल का पौराणिक व सांस्कृतिक शहर जोशीमठ धस रहा है व सरकार द्वारा जोशीमठ की उपेक्षा की जा रही है ।
उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को गैरसैण विधानसभा घेराव में जोशीमठ प्रमुख मुद्दा रहेगा। युवाओं से मिलने वालों में मोहित उनियाल, नरेश आनंद नौटियाल, महेंद्र भट्ट, करतार नेगी व शुभम काम्बोज मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




