देहरादून
Dehradun News: जौलीग्रांट व अठुरवाला में विधायक ने किया सड़कों का शिलान्यास…
डोईवाला। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के जौलीग्रांट व वार्ड 8 के अठुरवाला में एमडीडीए से बनने वाली इंटरलॉकिंग टायल्स सड़कों का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि वार्ड संख्या सात में बंगारी होटल के पास करीब चार सौ मीटर लंबी लंबी सड़क को एमडीडीए व विधायक निधि से बनवाया जा रहा है। लोगों की शिकायत थी कि इस सड़क में खासकर बरसात में जल भराव की समस्या आ जाती है। इससे अब लोगों को निजात मिलेगी। प्रथम चरण में इसे 5.17 लाख से बनाया जाएगा।
वहीं वार्ड संख्या आठ अठुरवाला में
शहीद सुखदेव डोभाल के परिजनों के घर वाली सड़क, 65 मीटर मुख्य मार्ग से मुरारीलाल डोभाल के घर वाली सड़क, 70 मीटर मुख्य मार्ग से सुरेश डोभाल के घर वाली सड़क, 60 मीटर मुख्य मार्ग से बुद्धि डोभाल के घर वाली सड़क का भी विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर सभासद राजेश भट्ट, संदीप सिंह नेगी, दिनेश डोभाल, जिला ईश्वर रौथाण, भाजपा वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह नेगी, बलवीर बिष्ट, विनीत मनवाल, नरेंद्र नेगी, मुरारी डोभाल, युद्धवीर सिंह रावत, मनीषा देवी, श्रवण सिंह, मनोज राणा, सुबोध कुमार काला, गजेंद्र सिंह मनवाल, सुभाष मनवाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






