उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव एक लाख पार ,आज दो संक्रमितो की मौत…
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के मामले थम नहीं रहे है। बुधवार को कोरोना के 221 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। जनवरी से अब तक इन सात महीने में राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100478 पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे के माथे पर बल पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को देहरादून में 100, अल्मोड़ा में दस, बागेश्वर में एक, चमोली में नौ, चम्पावत में तीन, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 25, पौड़ी में नौ, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में 33, टिहरी में चार, यूएस नगर में 10 और उत्तरकाशी में एक मरीज में कोरोना संक्रमण पाया गया है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 2263 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 2037 की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 9.79 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत चल रही है।
रिपोर्टस की माने तो स्टेट कंट्रोल रूम की ओर से जारी आंकड़े पर नजर डालें तो राज्य में जनवरी 2022 से लेकर अब तक यानि कुल सात महीनों में राज्य में कारोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख से ऊपर चले गया है। इसमें सबसे अधिक 37341 कोरोना पॉजिटिव मरीज देहरादून के हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार और तीसरे नंबर पर नैनीताल है। हरिद्वार में 13798 और नैनीताल में 12428 पॉजिटिव मामले आए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



