उत्तराखंड
दुःखद: कार खाई मे गिरी, शिक्षक, शिक्षिका का मौत,एक घायल…
देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे।
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, श्रीनगर निवासी अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक विनोद कंडारी घायल को अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए। हिंडोलाखान थाने की पुलिस ने घायल और शवों के स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


