देश
पीएम मोदी ने 75 रुपए का स्पेशल सिक्का किया जारी, जानें इसके बारे में…

एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य (75 successful years of NCC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज शनिवार को 75 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये एक 75 रुपए मूल्यवर्ग का एक स्मारक विशेष रूप से ढाला सिक्का है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी ने करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन वर्षों में NCC का जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, जो इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी। आपने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। मैं आपको राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पुलिस स्मारक, नेताजी सुभाष संग्रहालय और पीएम संग्रहालय जैसी कुछ जगहों पर जाने की सलाह दूंगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel





