Uttarakhand News: 10 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे इस धाम के कपाट, अब तक पहुंचे इतने लाख तीर्थयात्री... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: 10 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे इस धाम के कपाट, अब तक पहुंचे इतने लाख तीर्थयात्री…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: 10 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे इस धाम के कपाट, अब तक पहुंचे इतने लाख तीर्थयात्री…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित सिखों के बड़े धाम के कपाट बंद होने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट  विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप हेमकुंड साहिब के दर्शन का प्लान बना रहे है तो कपाट बंद होने की तारीख के अनुसार ही प्लान करें।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के न्यासी मंडल ने निर्णय लिया है कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। कहा गया कि दस अक्तूबर तक यात्रा चलेगी इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं। ट्रस्ट उपाध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि वे बंद होने की तारीख को ध्यान में रखें और उसी के अनुसार श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाएं।

बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। उत्‍तराखंड के चमोली जनपद में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु यात्रा पर आते हैं। इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेक चुके है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link