उत्तराखंड
सिर्फ ढाई घंटे में पहुँच जाएंगे देहरादून से दिल्ली, दिसम्बर से फर्राटे भरेंगी गाड़ियां…

दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर बेहद आसान और भारी समय बचाने वाला होने जा रहा है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों की दूरी घटकर महज ढाई घंटे रह जाएंगी साथ ही मार्ग में मिलने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह कुछ ही दिनों के इन्तजार के बाद इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां फर्राटे भरने लगेंगी दिसम्बर में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे चालू होने की पूरी संभावना है। दरअसल, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से चल रहा है इस ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे के दिसम्बर तक चालू होने की उम्मीद है। सरकार द्वारा नवम्बर के अंत में होने वाले सुरक्षा ऑडिट के बाद एक्सप्रेसवे को दिसम्बर में यातायात के लिए खोलने की तैयारी है।
फिलहाल अभी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मौजूद वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर पिछले रविवार को कुछ वाहन दौड़ते नजर आये थे आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर यात्री देहरादून से अपनी यात्रा शुरू करेंगे और दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक 264 किमी की दूरी केवल 2.5 घंटे में तय कर पाएंगे। इस एक्सप्रेसवे की तैयार करने में करीब 14,285 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




