पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो युवतियों की घर आई मौत की खबर, मचा कोहराम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां आज हरेला पर्व और सावन के पहले सोमवार की धूम देखने को मिल रही है। शिवालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं पौड़ी से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। बेटियों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। तो वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपुली तहसील के अन्तर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को एक युवती और एक किशोरी दर्शन करने गई थी। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि दर्शन से पहले वो नयार नदी में स्नान करने लगीं। इन दिनों बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में दोनों नयार नदी में ज्यादा गहराई में चली गईं और नदी के तेज बहाव में बह गईं। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नयार नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने दोनों के शव नयार नदी से बाहर निकाले गए है। मृतकों की शिनाख्त रूबी उर्फ सरोज उम्र 24 वर्ष पुत्री श्याम सिंह रावत निवासी ओडलसैंण नाम की युवती और अदिति उर्फ सोनी उम्र 15 वर्ष पुत्री निर्मल सिंह के रूप में हुई है। वहीं दोनों के गांव में मातम पसरा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






