पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: CMO समेत 4 डॉक्टर्स पर बड़ी कार्रवाई, वेतन रोकने सहित ये आदेश हुए जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां डेंगू पैर पसार चुका है। वहीं शासन प्रशासन भी अलर्ट पर है। इसी कड़ी में पौड़ी CMO समेत 4 डॉक्टर्स पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार बेस अस्पताल में खामियां मिलने और लापरवाही बरतने पर शासनस्तर से संबधित अधिकारियों सीएमओ, सीएमएस सहित दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अगले आदेशों तक इन सभी का वेतन रोकने की भी आदेश जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ/ राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह के साथ कोटद्वार बेस अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव को अपने निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल में कई खामियां देखने को मिली। इसके साथ ही डेंगू मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य सचिव को कोताही देखने को मिली। मरीजों की केस हिस्ट्री पूछने पर चिकित्सकों के पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे में अस्पताल में फैली तमाम अव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
बताया जा रहा है कि जिसके बाद शासनस्तर से संबधित अधिकारियों सीएमओ, सीएमएस सहित दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गये हैं। ये नोटिस पौड़ी जिले के सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार, कोटद्वार के सीएमएस डॉक्टर विजयेश भारद्वाज , बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर जगदीश चंद्र धनी और पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सुप्रिया को जारी किया गया है। जारी किए की नोटिस के अनुसार अगले आदेशों तक इन सभी का वेतन रोकने की भी आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि कोटद्वार के स्थानीय लोगों, समाजिक संगठनों, विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सचिव से शिकायत की थी कि बेस अस्पताल में डेंगू की रोकथाम के साथ ही मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिससे मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ/राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह के साथ बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






