पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार, कई लोग गंभीर घायल…
श्रीनगर: पहाड़ों पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार यानी आज ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ढांमक के पास दोपहर 3.40 मिनट पर एक मैक्स वाहन और कार आपस में भिड़ गए। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचीस्थानीय लोगों की मदद से 108 के जरिए श्रीकोट भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों का उपचार बेस अस्पताल में किया जा रहा है। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में चारों का इलाज चल रहा है। सभी घायल चमोली जनपद के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच की कर रही है।
बता दें कि जहां एक ओर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को देखते हुए और हादसों को रोकने के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं हादसों को रोकने की कवायद भी खाली साबित हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में कई पुलिस चौकी प्रभारियों समेत दारोगाओं के ट्रांसफर…
वन दरोगा व स्नातक स्तरीय वी.डी.ओ./वी.पी.डी.ओ. भर्ती परीक्षाओं पर रखी जायेगी कड़ी नजर…
उत्तराखंड सीएम सचिवालय में अफसरों के कामकाज का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत योजनाओं के टेंडर ना होने पर आयुक्त दीपक रावत जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश
दुःखद: कांग्रेस नेता कुंवर सिंह नेगी का निधन
