पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: यहां शिक्षक नशे में धुत होकर पहुंचा स्कूल, शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच…
उत्तराखंड में शराब पीकर स्कूल जाना ऐसे मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है यहां एक सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है।
शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी इस घटना से शर्मशार हुआ है वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और वायरल वीडियो को चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक का बताया गया है।
जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला में व्यायाम के सहायक अध्यापक कल्पेंद राणा नशे में इस कदर चूर है कि उसे अपनी हरकतों पर शर्म भी नही आ रही शराब के नशे में चूर हुआ ये शिक्षक व्यायाम का शिक्षक है लेकिन व्यायाम का शिक्षक फिट रहने के बजाय शराब नशे में चूर होकर ही स्कूल पहुंचता है और विद्यालय पहुंचने पर स्कूल ऑफिस में स्टाफ के साथ भी अभद्रता से पेश आता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि शराबी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी जांच करवाई र जा चुकी है और दो बार शिक्षक को इसी कारण निलंबित भी किया गया है एक बार फिर से शिक्षक शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचा है जिस पर उचित खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरोखाल को जांच सौंपी है मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गढवाल मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट को प्रकरण से अवगत करवा दिया गया है जल्द ही उक्त प्रकरण में ठोस कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






