पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: दोस्तों संग जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की दर्दनाक हादसे में मौत, तीन घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हंसी खुशी दोस्तों संग जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पौड़ी के भैंसकोट गांव के पास हुआ है। हादसे में जहां युवक की मौत हो गई है। वहीं उसके तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली श्रीनगर को आज सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास हादसे की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को यहां खाई में एक कार गिरी हुई मिली। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मामले की जांच में पता चला है कि मृतक युवक कार सवार दोस्तों संग अपने जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहा था। इस दौरान उसकी कार खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घायलों का नाम अंकित पुत्र जयकृत निवासी बलोडी श्रीनगर उम्र 33 वर्ष, शिशांक बहुगुणा पुत्र हीराबल्भ बहुगुणा निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष, सुशील सिंह पुत्र गजपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






