पौड़ी गढ़वाल
DREAM 11: रातोंरात उत्तराखंड के इस युवक की चमकी किस्मत, चाय-पानी पिलाने वाला बना करोड़पति…
DREAM 11 : इंसान की किस्मत कब जाग जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। ऐसा ही वाक्या उत्तराखंड के युवक के साथ हुआ है। बैंक में चाय पानी पिलाने का काम करने वाले दीपक रातोंरात करोड़पति बन गया हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के फल्दा गांव निवासी है। वर्तमान में वह एसबीआई कल्जीखाल में चाय पानी पिलाने का काम करत है। लेकिन ड्रीम 11 में टीम बनाकर वह रातोंरात करोड़पति बन गए है। उनके खाते में 70 लाख की धनराशि भी आ गई है। गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले दीपक कुमार के करोड़पति बनने की खबर सुनते ही परिवार में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने आठ मई को आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स एवं पंजाब किंग्स के आयोजित हुए मैच की अपनी टीम बनाकर न केवल नंबर तीन की रैंक हासिल की। दीपक ने इस मैच में अपनी 10 टीम बनाई थी। उनके 10वें नंबर की टीम को 817 अंक हासिल हुए। उन्होंने अपनी इस टीम में गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को कप्तान जबकि विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को उपकप्तान बनाया था। इसके अलावा उनकी इस टीम में दो आलराउंडर, चार बल्लेबाज तथा चार गेंदबाज शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…






















Subscribe Our channel


