पौड़ी गढ़वाल
आपदा: गढ़वाल में कहीं बज्रपात तो कहीं तूफान, चंद मिनटों की तबाही…

गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कल देर रात आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। एक घर पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिससे मकान स्वामी को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के ग्राम सभा पुसोली में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण इस बीच अफरा-तफरी में घरों से बाहर निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई। उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने तूफान, बारिश, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।
एकेश्वर विकासखंड के मवालस्यूं पट्टी के ग्राम प्रधान पुसोली सुरेश पंत ने बताया कि सोमवार रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मुकेश चंद्र पंत की छत की मुंडेर, दीवार व सीढ़िया टूट गई। इसके अलावा कई घरों के बिजली मीटर, टीवी, फ्रीज, रिसीवर इसके साथ ही पूरे घर की विद्युत लाइन जल गई। इसके अलावा ग्रामीण महिला संपत्ति देवी सहित अन्य परिवारों की बिजली की पूरी लाइन भी जल गई। सूचना मिलने के बाद आज राजस्व निरीक्षक पदम सिंह ने मौके पर जाकर क्षति का मुआयना किया। ग्राम प्रधान पंत ने शासन-प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
उत्तराखंड में लगातार बदल रहे रेलवे बदल रहे मौसम के मिजाज से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जगह सड़कों पर पत्थर, पेड़ भी गिरे हैं। कल रात टिहरी झील में भी तूफान के बाद भयंकर लहरें उठने लगी। इससे कई नावें आपस में टकराई और कई बोटों को नुकसान हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने तूफान के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel




