Big Breaking: पौड़ी के इन 25 गांवों में लगाया गया कर्फ्यू, जानिए पूरा मामला... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: पौड़ी के इन 25 गांवों में लगाया गया कर्फ्यू, जानिए पूरा मामला…

पौड़ी गढ़वाल

Big Breaking: पौड़ी के इन 25 गांवों में लगाया गया कर्फ्यू, जानिए पूरा मामला…

तहसील रिखणीखाल व घुमाकोट क्षेत्र में सक्रिय बाघ को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के डीएफओ को क्षेत्र में पिंजरों व कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाने, जिम कार्बेट के विशेषज्ञों से संपर्क कर दो ट्रेंकूलाइजर टीम भेजने, मुख्य मानकों के साथ 10 किमी परिधि का जीपीएस मैप तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना स्थल पर तैनात फॉरेस्ट कर्मियों को पटाखे उपलब्ध कराने, क्षेत्र में फॉरेस्ट गार्ड की संख्या बढ़ाने व बाघ के पकड़े जाने तक क्षेत्र के ग्रामीणों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने इन गांव में रात्रि कर्फ्यू लगाने के दिए निर्देश…
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13 एवं 15 अप्रैल 2023 को बाघ के हमले के दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4 मेलघार क्वीराली, तोल्यू, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत, गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। रात्रि के समय स्थानीय जनता के अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक सांय 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाता है।

विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित
इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील धुमाकोट के ग्राम भैडगांव एवं उसके आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त होने व विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक ग्राम भैडगांव पट्टी बूंगी-3 तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोड़कन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली. मन्दियार गाँव, खडेत, गूम बेलग, क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा तहसील रिखणीखाल अन्तर्गत ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली तोल्यां गाडियूं, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल, 2023 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in पौड़ी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link