Big News: 'बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, आरोपी के पिता है फौजी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, आरोपी के पिता है फौजी…

पौड़ी गढ़वाल

Big News: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, आरोपी के पिता है फौजी…

कोटद्वार: देश में चर्चा बना ‘बुली बाई’ ऐप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है। मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से युवक की गिरफ्तारी हुई है। युवक की गिरफ्तारी के साथ ही ‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। 20 साल के इस युवक का नाम मयंक रावत है।पुलिस के मुताबिक,जम्मू में तैनात सैन्य कर्मी का बेटा ऐप मामले में आरोपी है। आरोपी युवक जाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है और ऑनलाइन क्लासेज की वजह से वह अपने घर कोटद्वार आया हुआ था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार युवक को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से मुंबई पुलिस को पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला और पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जताया भारी बारिश का पूर्वानुमान, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुल्ली बाई एप्प मामले में मुंबई पुलिस की विशेष टीम देहरादून की एसटीएफ के साथ मध्य रात्रि के उपरांत करीब एक बजे कोटद्वार पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने निंबूचौड़ सीमा से सटे शिब्बूनगर के अंतर्गत मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक आवास में छापा मार मयंक रावत (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर मयंक को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता गुंज्याल की अदालत में पेश किया गया। एसीजेएम ने पुलिस को पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया, जिसके बाद मुंबई पुलिस मयंक को अपने साथ लेकर चली गई। इधर, वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि मयंक रावत बुल्ली बाई एप्प ग्रुप से जुड़ा था और उसमें आने वाले संदेशों को अपने ट्विटर एकांउट में शेयर करता था। बताया कि चार-पांच पोस्ट के बाद ट्विटर ने भी मयंक का अकांउट ब्लाक कर दिया था। बताया कि मयंक दिल्ली के एक कालेज से बीएससी आनर्स की पढ़ाई कर रहा था। मयंक के पिता फौज में हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में है। उसकी माता गृहिणी हैं और छोटा भाई कोटद्वार में ही अध्ययनरत है। मुंबई पुलिस से आई टीम में शामिल उपनिरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार युवती से मिली जानकारी के बाद मयंक को गिरफ्तार किया गया। बताया कि मामले में अभी तक पैसों के लेनदेन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in पौड़ी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
4 Shares
Share via
Copy link