Big Breaking: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, पौडी जिला कांग्रेस कमेटी भंग कर इन्हें दी जिम्मेदारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, पौडी जिला कांग्रेस कमेटी भंग कर इन्हें दी जिम्मेदारी…

पौड़ी गढ़वाल

Big Breaking: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, पौडी जिला कांग्रेस कमेटी भंग कर इन्हें दी जिम्मेदारी…

पौड़ी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। नई कमेटी के गठन होने तक विनोद सिंह अंतरिम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस ने ये कार्रवाई पौड़ी में जिला पंचायत सभागार पौड़ी में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हुए हंगामें को लेकर की गई है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और जूते-चप्पल चलने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की फजीहत हो रही थी। हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जिला कमेटी को भंग कर दिया है।

आपको बता दें कि पौड़ी जिला पंचायत सभागार पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखल विधानसभा सीटों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर लंबे समय से बदलाव नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। तभी इस बीच बैठक में अचानक हंगामा होने लगा। नाराजगी के बीच बैठक में एक कार्यकर्ता ने महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खुब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

बैठक में कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और एक दूसरे पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। इस बीच एक महिला कार्यकर्ता अचानक मेज पर खड़ी हुई कुछ कार्यकर्ताओं पर जूता फेंका। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्थिति बिगड़ती देख कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते दिखे। लेकिन उनके समझाने से भी मामला शांत नही हुआ, हंगामा जारी रहा। इसके बाद बिंद्रा कुछ देर के लिए बैठक से बाहर चले गए। वहीं, मामले पर पत्रकारों के सवाल पर बिंद्रा मामले को मामूली रूप करार देते नजर आए थे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in पौड़ी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link