पौड़ी गढ़वाल
Accident: उत्तराखंड में यहां वाहन दुर्घटना में तहसील के नाजिर सहित दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतकों में विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की शामिल है। वहीं घायलों का नाम आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) बताया गया है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।
![](https://pahadikhabarnama.in/wp-content/uploads/2023/01/Two-people-including-Nazir-of-Tehsil-died-in-a-vehicle-accident-here-in-Uttarakhand.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नेशनल लेबल प्लेयर्स का सफर होगा आसान, AC बस और ट्रेन की मिलेगी सुविधा…
मौत: एशिया के इस बड़े पुल से महिला ने लगा दी छलांग, मौत…
समस्या: जल्द दूर होगी यमकेश्वर के लोगों की वर्षो पुरानी यह समस्या…
Breaking: देहरादून जनपद मे पुलिस वालों के धड़ा धड़ तबादले…
दुःखद: केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने ली मैक्स अस्पताल में अंतिम सांसे…
![](https://pahadikhabarnama.in/wp-content/uploads/2022/06/pahadi-khabar-nama-logo2-1.png)