देहरादून
Dehradun News: 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, ये टीमें करेंगी प्रतिभाग, जानें क्या कुछ होगा खास…
देहरादून की पुलिस लाइन में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हो गया है। 14-19 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 316 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस आयोजन में 19 राज्यों की पुलिस टीम समेत सशस्त्र बलों को मिलाकर कुल 26 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में 196 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल हैं । वहीं प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है। भारतीय संस्कृति में तीरंदाजी को धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता रहा है, यह प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है।उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा है।
देहरादून की महान धरती तो स्वयं में महान धनुर्धर गुरु द्रोण की तपस्थली रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में होना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में समृद्ध खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। हमारे खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया जा रहा है। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक कैंट सविता कपूर, उत्तराखण्ड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, आयोजन सचिव मुख्तार मोहसिन समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






