चमोली
बिग ब्रेकिंग: ऐसा क्या हुआ कि ग्रमीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, कई हो गए घायल, देखिए वीडियो…
चमोली: जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, पोखरी गोदी बैंड समीप के अवैध अतिक्रमण हटाने जब तहसील प्रशासन, नगर पंचायत व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस पुलिसकर्मी और नगर पंचायत और तहसील प्रशासन के कर्मी घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पोखरी ब्लॉक के गोदी बैंड में कई लोग नगर पंचायत व राजस्व की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण कर रहे थे। जिसको हटाने के लिए नगर पंचायत पोखरी व तहसील प्रशासन के साथ पुलिस की टीम आज मौके पर पहुंची थी। जहां नखनियणा के ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया। कुछ देर नगर पंचायत व तहसील प्रशासन के बीच ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, किंतु बाद में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही शुरू की तो ग्रामीणों ने दूसरी ओर से पथराव शुरू कर दिया। इस पर पथराव को रोकने के पुलिस बल आगे बढ़ा तो ग्रामीणों ने उन पर भी पथराव कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिस कर्मी भी आंशिक घायल हुए हैं। वहीं नगर पंचायत व तहसील प्रशासन के कई कर्मचारियों पर भी चोट आने की खबर है। बताया जा रहा है कि 35 से अधिक ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया कर दिया, जिससे यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर सेऔर पुलिस बल मंगाया गया। बताया जा रहा अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है । इस घटना पर दुख जताते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल ने इस घटना पर दुख जताया है। ओर साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




