उत्तराखंड
बड़ा हादसा–:पहाड़ों से हुई पत्थरों की बरसात, बद्रीनाथ से लौट रहा था परिवार। महिला की मौत,पति और बेटी घायल
बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको नजदीकी अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन हरियाणा का है। अचानक सोमवार सुबह पातालगंगा के पास हादसे का शिकार हो गया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, देर रात हुई बारिश से जगह-जगह चट्टान टूटने से पत्थर भी गिर रहे हैं।
संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:
1. अंकित (पुत्र श्री बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा)
2. ख्वाहिश (उम्र 10 वर्ष)
मृतक महिला की पहचान शिल्पा (उम्र 36 वर्ष) के रूप में की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



