चमोली
Uttarakhand News: गौचर मेले के लिए हुई इनामों की घोषणा, जानें किस खेल में मिलेगे कितने हजार रुपए…
Uttarakhand News: 14 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिऐ मेलाध्यक्ष / जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सन्तोष कुमार पाण्डेय द्वारा मेले की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिसके तहत मेले में होने वाले विभिन्न खेलों व दिये जाने वाले इनामों की घोषणा की गई है। सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में इस बार फुटबॉल पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 55 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए व ट्रॉफी दिया जाना घोषित किया गया है।
इसी प्रकार वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 51हजार एवं ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 25 हजार रूपए व ट्रॉफी दी जायेगी। जबकि वॉलीबॉल महिला वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार एवं ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 11 हजार रूपए व ट्रॉफी इनाम में दी जायेगी। इसी तरह बैडमिंटन युगल पुरुष अंडर 19 आयु वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 11 हजार व ट्रॉफी, बैडमिंटन एकल में विजेता को 10 हजार रुपए व ट्रॉफी और उप विजेता को 07 हजार रुपए व ट्रॉफी।
बैडमिंटन महिला एकल की प्रतियोगिता में विजेता को 10 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 07 हजार रुपए व ट्रॉफी, शतरंज पुरुष वर्ग में विजेता को 10 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 07 हजार व ट्रॉफी दी जायेगी।इसके अलावा मेलार्थियों के मनोरंजन के लिऐ महिला वर्ग की रस्सा कसी प्रतियोगिता, कबड्डी, जलेबी दौड़, रस्सी कूद, नींबू चम्मच दौड़, तीन टांग दौड़, वैलून दौड़ के लिऐ भी पुरुस्कार घोषित किये गये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






