स्वतंत्रता सेनानी स्व.भीम सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

स्वतंत्रता सेनानी स्व.भीम सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की…

चमोली

स्वतंत्रता सेनानी स्व.भीम सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की…

गौचर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. भीम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी श्यामा देवी के निधन पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरपालिका क्षेत्र के पनाई निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भीम सिंह बिष्ट की 91 वर्षीय धर्म पत्नी श्यामा देवी का बीते रोज निधन हो गया।

आज शनिवार को उनके पृथक घाट अलकनंदा नदी तट पर दाह संस्कार कर दिया गया है। उनके पुत्र महावीर सिंह, जयवीर सिंह, संदीप सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सन्तोष कुमार पाण्डेय, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र कंडारी ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंत्येष्टि यात्रा में शामिल नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह तोपाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी, मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, सभासद अजय किशोर भंडारी,अधिवक्ता रणजीत पुंडीर,सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह पुंडीर, पूर्व सभासद मनोज नेगी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चमोली

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link