चमोली
Uttarakhand News: यहां बड़ा हादसा, मकान ढहने से सात लोग मलबे में दबे, दो की मौत…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू आज सुबह तक चला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढहा है। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो घायलों को आज सुबह रेस्क्यू किया और एक शव को बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान अनमोल (उम्र 19) पुत्र टीका राम भंडारी , प्रिन्स (उम्र 21) पुत्र टीका राम भंडारी निवासी निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
वहीं घायलों का नाम भरत सिंह नेगी (उम्र 46)पुत्र किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ (रेफर), मनीष पंवार (उम्र 27) पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ( रेफर) , घायल हुकुम बहादुर (उम्र 55) पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल,अमीता देवी (उम्र 50) पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल, सुमित्रा देवी (उम्र 45) पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






