चमोली
Uttarakhand News: आईटीबीपी 8वीं वाहिनी में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन…
गौचर / चमोली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी गौचर में सेनानी हफीजुल्लाह सिद्धिकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, हिमवीरों एवं हिमवीरांगनाओं, केन्द्रीय विद्यालय गौचर के अध्यापकों सहित 60 छात्र छात्राओं और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर वाहिनी परिसर से ग्राम नगरासू तक 10 किमी की रन फॉर यूनिटी में देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संदेश दिया गया। कमान्डेंट ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं तथा उन्हें आपस में एकता के साथ मिल जुल कर देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देना है। इस मौके पर कमान्डेंट द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शपथ दिलाई गई और कहा कि किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं लिया जाय और न दिया जाए। कहा कि जिस प्रकार परिवार में सभी सदस्य एक साथ मिलजुल कर रहते हैं तब वह अपना अच्छे से विकास करते हैं।
इसी प्रकार देश के सभी नागरिकों को एकता के साथ रहना चाहिऐ। ताकि भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल 31 अक्टूबर को भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्म, क्षेत्र संस्कृति, परंपरा, नस्ल,जाति, रंग और पंथ के लोग एक साथ रहते हैं। इसलिऐ राष्ट्रीय एकीकरण बहुत जरूरी है।
वाहिनी के कमान्डेंट सिद्धिकी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाल कर नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने एवं एकता के साथ रहने के लिऐ प्रेरित किया गया। ताकि भारत को विकसित देश बनाया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






