चमोली
जोशीमठ- पशुओं के रहने के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड किए जा रहे तैयार…
गौचर / चमोली 16 जनवरी। जोशीमठ में भूधंसाव के कारण कुछ गौशालाओं को भी खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों पर पशुओं के रहने के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड तैयार किए जा रहे है।
ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन सचिव वीवीआर पुरूषोत्तम ने सोमवार को पशुओं के लिए बनाए जा रहे प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि कॉउ शेड में मलमूत्र एवं पानी की निकासी की उचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। कॉउ शेड को जल्द से जल्द तैयार कराते हुए पशुओं को शिफ्ट कराया जाए। पशुओं के लिए मारवाड़ी एवं सुनील में सुरक्षित स्थानों पर कॉउ शेड बनाए जा रहे है।
राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में पशुपालकों को आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुसार बड़े पशुओं के चारें हेतु ₹80 प्रति पशु प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के चारे हेतु ₹45 प्रति पशु प्रतिदिन की सहायता राशि दी जाएगी।
सचिव वीवीआर पुरूषोत्तम ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधंसाव के कारण प्रभावित विभिन्न विभागीय भवन एवं परिसंपत्तियों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सीवीओ डा.प्रलयंकर नाथ, मत्स्य निरीक्षक जगदंबा, अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






