चमोली
जोशीमठ: प्रत्येक परिवार को तत्कालिक 1.50 लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी…
जोशीमठ। सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा को लेकर मौजूदा स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में अभी तक जो होटल, जो भूधंसाव के कारण लटक गए है, उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है। क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा किसी भी भवन को अभी नही तोडा जा रहा है।
भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा।
सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते है उनको 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूधंसाव से जो भी यहां पर प्रभावित हुए है, उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा।
मार्केट की दर भी हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कप्तान गिल ने दोनों पारी ठोके शतक, पांचवें टीम इंडिया की जीत पक्की
खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति मे आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ स्थापित किये नये आयाम
अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचल रहा प्रशासन
शुभमन गिल ने अंग्रेजों को घर में पटका, दोहरे शतक के बाद धमाकेदार सेंचुरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना
