चमोली
BREAKING: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, 11 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर चमोली जिले से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए है। तो वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियाल धार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरा बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। यह वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दो की घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुए मौत हुई है। वाहन सवार सभी स्थानीय निवासी थे। वाहन खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए तो वहीं आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




