चमोली
BREAKING: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरा 13 यात्रियों से भरा वाहन, अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रह थे सभी…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणबगड़ के पास एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने ग्रामीणों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का इलाज जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। सभी लोग अंत्येष्टि में आए थे जो घर लौट रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की
70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल
CBSE RESULT: 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास
उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान
