CDS अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न, आधिकारिक तौर पर कल संभाल सकते है पदभार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

CDS अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न, आधिकारिक तौर पर कल संभाल सकते है पदभार…

देश

CDS अनिल चौहान के पैतृक गांव में जश्न, आधिकारिक तौर पर कल संभाल सकते है पदभार…

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के सीडीएस बनने की घोषणा के बाद से ही जहां एक और जश्न का माहौल है वहीं उनके पैतृक गांव गवांणा में ग्रामीणों ने एक साथ होली दिवाली मनाई है। ग्रामीणों में गांव के सपूत के देश रक्षा के लिए इतने बड़े ओहदे पर चुने जानें की खुशी है तो वहीं बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट अनिल चौहान 30 सितंबर को दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पदभार संभाल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेनि) को देश का दूसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के मिलिट्री ऑफ अफेयर्स के सचिव का भी पद संभालेंगे। केंद्र सरकार ने नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। चौहान 30 सितंबर को अपना पद भार संभालेंगे। उनकी इस उपलब्धि से उनके प्रदेश और गांव में खुशी की लहर है। गांव में जहां पहले कोई चौहान को जानता नहीं था। आज वहां उनकी खुशी में बच्चे भी नाच रहे है। हर कोई यही कह रहा है कि ये गर्व के क्षण है।

रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि 62 वर्ष से कम आयु का कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के लिए पात्र होंगे। इसीलिए नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी। सरकार ने सीडीएस को रक्षा कार्यक्रमों में ‘मेक इन इंडिया’ का प्रभारी भी बनाया है।

गौरतलब है कि करीब दस माह तक चले मंथन के बाद केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के नाम पर मुहर लगा दी। वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। सीडीएस की नियुक्ति सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर होती है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव रैंक के तहत काम करता है। सीडीएस एकीकृत डिफेंस स्टाफ का अध्यक्ष भी होता है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
4 Shares
Share via
Copy link