पौड़ी गढ़वाल
Accident: उत्तराखंड में पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, तीन साल की मासूम की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर लैंसडौन धूरा मार्ग से आ रही है। यहां पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें छावनी चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार दौरान तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मृतक बच्ची का नाम शानू बताया जा रहा है। वहीं घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

