Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड में कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश…

चमोली

BREAKING: उत्तराखंड में कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश…

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। ऐसे में भारी बारिश के अलर्ट के बीच चमोली जिले में गुरूवार को सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने अलर्ट को देखते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्‍होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि आदेशों का पालन हर हाल में कराया जाए। साथ ही, स्कूल प्रबंधन और परिजनों को भी समय से सूचना पहुंचा दी जाए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10.08.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए है।

जारी आदेश में लिखा है कि जिले में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चमोली

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement
Advertisement

VIDEO ADVERTISEMENT

VIDEO ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link